Commercial Advertisment

लालू के आने से पहले किन्नरों का हंगामा, भीड़ द्वारा तंज कसने और अभद्र व्यवहार से हुए थे नाराज

गया : गया के बेलागंज में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के चुनावी सभा में आने से पहले दर्शक दीर्घा में किन्नरों ने हंगामा कर दिया। चुनावी सभा में जुटी भीड़ ने किन्नरों के दर्शक दीर्घा में आने के दौरान तंंज कसा और अभद्र व्यवहार शुरू कर दी। इस तरह की घटना से किन्नर नाराज हो गए और दर्शक दीर्घा में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। आधा दर्जन की संख्या में रहे किन्नरों में नाराजगी इतनी हुई कि उन्होंने इस तरह की घटना के विरोध में अपने कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की।

वहीं जब पुलिस समझाने गई तो पुलिस पर भी जमकर बरसी और अपना विरोध जताया। आखिरकार किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया। वहीं किन्नर यह कहते हुए निकल गए कि अब वह यहां नहीं रुकेंगे। उन्हें इस कार्यक्रम में नाच गाने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन इस तरह की हरकत की गई। जिसके बाद में यहां से जा रहे हैं। इसके बाद किन्नर वहां से चले गए और मामला फिर शांत हुआ।

यह भी पढ़े : बेलागंज में गरजे लालू प्रसाद यादव, कहा- BJP को मूली की तरह उखाड़ फेंकेंगे

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Tallest Sardar Patel Statue: बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...

Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...