MiB ने बुलाई डिजिटल मीडिया SRB की बैठक, WJAI ने दिए अहम सुझाव

दिल्ली: सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा नेशनल ब्रॉडकास्टिंग पॉलिसी 2024 लाने के संबंध में नई दिल्ली के शास्त्री भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में नेशनल ब्रॉडकास्टिंग पॉलिसी के गठन के लिए मंत्रालय ने देश की डिजिटल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्म की स्वनियामक इकाईयों (एसआरबी) से सुझाव लिए। बैठक की अध्यक्षता सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू ने की।

बैठक में सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू के साथ ही निदेशक नीरज कुमार और उप निदेशक दीपाली शर्मा भी मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि ब्रॉडकास्टिंग एक उभरता हुआ क्षेत्र है जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देने की अपार संभावनाएं हैं। इस नीति का उद्देश्य है कि प्रसारण के क्षेत्र में भारत वैश्विक लीडर बने और यह नीति आगे पांच वर्षों पर विशेष ध्यान देते हुए 10 वर्षों के लिए व्यापक रोडमैप तैयार करे।

बैठक में डिजिटल मीडिया के लिए देश के सबसे पहले और बड़े संगठन वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (WJAI) की स्वनियामक इकाई वेब जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (WJSA) का प्रतिनिधत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव आहूजा ने किया। बैठक में उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों को सलाह दी कि सरकार एक ऐसा नियम बनाए जिसके तहत डिजिटल मीडिया सिर्फ वही लोग शुरू कर सकें या चला सकें जिनके पास इसकी पर्याप्त अर्हता हो या फिर उनका बैकग्राउंड पत्रकारिता के क्षेत्र से रहा हो ताकि पत्रकारिता की प्रतिष्ठा बरक़रार रहे।

उनकी इस सलाह की सूचना प्रसारण मंत्रालय समेत अन्य प्रतिनिधियों भी सराहना की। बैठक में सचिव ने डब्ल्यूजेएआई के अन्य सुझावों को भी ध्यानपूर्वक सुना और इसे अमल में लाने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें-  सावन की पहली सोमवारी पर Rohtas के गुप्तेश्वर धाम में उमड़ी भारी भीड़

https://youtube.com/22scope

MiB MiB MiB MiB

MiB

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...