Budget 2024 में कई पूर्व स्वीकृत योजनाओं का किया गया री पैकजिंग -RJD

Budget 2024 : राज्यों को मिलने वाले सामान्य आवंटन को विशेष पैकेज बताकर बिहार को गुमराह किया गया

पटना: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने और Budget 2024 में मिले विशेष पैकेज को लेकर विपक्ष लगातार राज्य और केंद्र की सरकार पर हमलावर है। budget 2024  राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने केंद्रीय बजट को बिहार के लिए निराशाजनक बताते हुए कहा है कि Budget 2024 में अन्य राज्यों के लिए जो सामान्य हिस्सेदारी है उसे ही बिहार के लिए विशेष पैकेज बताकर बिहार के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार तो अपने गठन काल से ही बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करती आ रही है। इस बार वह जदयू के समर्थन से ही सत्ता हासिल की है, इसलिए उम्मीद किया जा रहा था कि इसका लाभ बिहार को मिलेगा। जैसा कि जदयू के द्वारा भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की बात की जा रही थी।

पिछले कई दिनों से जदयू के बदले तेवर से लगा कि विशेष राज्य का दर्जा नहीं तो विशेष पैकेज के द्वारा ही क्षतिपूर्ति की जाएगी। आज लोकसभा में पेश Budget 2024 में ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दिया। जिन हाईवे की चर्चा की गई है वह तो केंद्र की पूर्व घोषित योजना का ही अंश है। इसी प्रकार पूर्व स्वीकृत कई योजनाओं का रिपैकेजिंग किया गया है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद तो पहले से ही कह रही है कि ‘मोदी मॉडल’ विशेष पैकेज से बिहार को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है जबतक कि ठोस योजना के तहत बिहार के लिए औधोगिक ईकाईयों के साथ हीं आधारभूत संरचनाओं एवं स्वास्थ्य – शिक्षा जैसी मौलिक आवश्यकताओं के लिए विशेष संसाधन उपलब्ध नहीं कराया जाता।

जदयू भले ही अपनी साख बचाने और अपने को तसल्ली देने के लिए जो भी कहे पर वास्तविकता यही है कि भाजपा ने उसे ठेंगा दिखा दिया और जदयू चाहे जो भी तर्क दे पर हकीकत यही है कि उसने बिहार को धोखा देने का काम किया है।

यह भी पढ़ें-  बिहार विधानसभा का Monsson Session का आज दूसरा दिन, विपक्ष इन मुद्दों पर कर सकता है हं`गामा

https://youtube.com/22scope

Budget Budget Budget Budget

Budget

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...