Budget 2024 : राज्यों को मिलने वाले सामान्य आवंटन को विशेष पैकेज बताकर बिहार को गुमराह किया गया
पटना: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने और Budget 2024 में मिले विशेष पैकेज को लेकर विपक्ष लगातार राज्य और केंद्र की सरकार पर हमलावर है। budget 2024 राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने केंद्रीय बजट को बिहार के लिए निराशाजनक बताते हुए कहा है कि Budget 2024 में अन्य राज्यों के लिए जो सामान्य हिस्सेदारी है उसे ही बिहार के लिए विशेष पैकेज बताकर बिहार के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार तो अपने गठन काल से ही बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करती आ रही है। इस बार वह जदयू के समर्थन से ही सत्ता हासिल की है, इसलिए उम्मीद किया जा रहा था कि इसका लाभ बिहार को मिलेगा। जैसा कि जदयू के द्वारा भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की बात की जा रही थी।
पिछले कई दिनों से जदयू के बदले तेवर से लगा कि विशेष राज्य का दर्जा नहीं तो विशेष पैकेज के द्वारा ही क्षतिपूर्ति की जाएगी। आज लोकसभा में पेश Budget 2024 में ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दिया। जिन हाईवे की चर्चा की गई है वह तो केंद्र की पूर्व घोषित योजना का ही अंश है। इसी प्रकार पूर्व स्वीकृत कई योजनाओं का रिपैकेजिंग किया गया है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद तो पहले से ही कह रही है कि ‘मोदी मॉडल’ विशेष पैकेज से बिहार को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है जबतक कि ठोस योजना के तहत बिहार के लिए औधोगिक ईकाईयों के साथ हीं आधारभूत संरचनाओं एवं स्वास्थ्य – शिक्षा जैसी मौलिक आवश्यकताओं के लिए विशेष संसाधन उपलब्ध नहीं कराया जाता।
जदयू भले ही अपनी साख बचाने और अपने को तसल्ली देने के लिए जो भी कहे पर वास्तविकता यही है कि भाजपा ने उसे ठेंगा दिखा दिया और जदयू चाहे जो भी तर्क दे पर हकीकत यही है कि उसने बिहार को धोखा देने का काम किया है।
यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा का Monsson Session का आज दूसरा दिन, विपक्ष इन मुद्दों पर कर सकता है हं`गामा
Budget Budget Budget Budget
Budget



















