छात्रा ने पंखे से लटक कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

रोहतास : सासाराम नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज में सोमवार रात किराए के कमरे में रह रही छात्रा ने पंखे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। मृतका की पहचान गंगा कुमारी 20 साल के रूप में की गई है, जो राजपुर थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव के विजेंद्र चौधरी की लड़की थी। बताया जा रहा है कि वह किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

पोस्टमार्टम के लिए आए मृतका के भाई ने बताया कि उन लोगों को घटना की सूचना मिली, तो वो भागे-भागे आए, यहां देखा कि पंखे से लटकी हुई है। परिजनों ने कहा कि घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। एक सप्ताह पहले ही गांव गई थी, और पैसा लेकर लौटी थी। कल भी फोन पर बात हुई थी, सब ठीक था। फिर अचानक क्या हुआ जानकारी नहीं है।

वहीं ड्यूटी पर तैनात डॉ. पंकज ने बताया कि नगर थाने के पुलिस के द्वारा गंगा कुमारी युवती कि शव पोस्टमार्टम करने के लिए लाया जो फांसी लगाकर मौत होने की प्रतीक हो जाहिर की है जिसका पोस्टमार्टम किया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मौत कैसे हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है और घटना की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : सावन की पहली सोमवारी पर Rohtas के गुप्तेश्वर धाम में उमड़ी भारी भीड़

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...