Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकार के जमीन अधिग्रहण संबंधी नीति के विरोध में धरना प्रदर्शन

सुपौल : सुपौल जिला किसान संघर्ष समिति के अगुवाई में आज बिहार सरकार के नितियों के खिलाफ धरना और प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में विभिन्न संगठन के नेता कार्यकर्ता और किसान भी शामिल हुए। तमाम प्रदर्शनकारी सदर बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए समाहरणालय गेट पर पहुंचे जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस दौरान प्रदर्शनकारी ने कहा कि सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण के नाम पर जबरन किसानों की जमीन ली जा रही है। वर्षों से जिस जमीन पर किसानों का मालिकाना हक है उसे बिना मुआवजा दिए किसानों से छीना जा रहा है। सरकार की किसान विरोधी इस नीति को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गैर मजरूआ खास रैयती जमीन बचाने के लिए यह आंदोलन की जा रही है। जमीन पर अधिकार का कानूनी मान्यता लेकर रहेंगे। प्रदर्शन में किसान संघर्ष समिति, भाकपा माले, लोहिया यूथ ब्रिगेड सहित अन्य संगठन के नेता और कार्यकर्ता सहित कई किसान शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी किसान अपनी मांगो का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

यह भी पढ़े : Kosi में जलस्तर में कमी के बाद कटाव जारी, लोगों में हड़कंप

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...