Advertisement
Advertisement
Advertisement

भले गोली खायेंगे पर अपनी जमीन नहीं देंगे, नौबतपुर में बियाडा के जमीन अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध

पटना: बिहार में नीतीश सरकार लगातार उद्योग धंधों को बढ़ावा दे रही है। इसके साथ ही बिहार में आईटी पार्क बनाने की भी तैयारी चल रही है जिसके लिए बियाडा के द्वारा जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में बियाडा के जमीन अधिग्रहण का अब किसान विरोध कर रहे हैं। नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र के करणपुरा में मजदूर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने कहा कि भले लाठी गोली खायेंगे पर बियाडा को अपनी जमीन नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें – बिहार रेजिमेंट के अग्निवीरों का पांचवां बैच हुआ सेना में शामिल, पासिंग परेड के दौरान…

किसान की जमीन ही उसके लिए सोना और पहचान होता है। अगर हम अपनी जमीन बियाडा को दे देंगे तो फिर हम और हमारा परिवार खायेंगे क्या। हम अपनी जमीन से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, इसलिए हम अपनी जमीन किसी भी कीमत पर बियाडा को नहीं देंगे। सरकार हमारी खेती की जमीन जबरदस्ती अधिग्रहण करना चाहती है लेकिन कुछ भी हो जाये हम अपनी जमीन सरकार को नहीं देंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मैं बिहार के 243 सीटों पर लडूंगा चुनाव, चिराग ने कहा ‘बिहार बनाऊंगा देश का नंबर 1 राज्य’

नौबतपुर से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...