Motihari पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ATM काटने वाले 6 चोर गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोटवा थाना के नवादा चौक से एक कार से एटीएम काटने आए छह चोर को चौकीदार की तत्परता से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ाए चोर के पास से एटीएम मशीन काटने वाला यंत्र भी बरामद हुआ है। वहीं यह गिरोह एटीएम मशीन को निशाना बनाकर लूटने का काम करता था।

वहीं एएसपी शिखर चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि हजारीबाग, सीतामढ़ी ,बेतिया और पूर्वी चंपारण के लोग इस एटीएम लूट गिरोह में काम करते थे। अपने कार में ही सभी औजार को लेकर बंगाल और झारखंड के साथ-साथ बिहार को भी निशाना बनाते थे। बिहार में एटीएम लूटने से पहले यह तमाम लोग सीसीटीवी पर स्प्रे करते थे और जैमर लगाते थे। उसके बाद एटीएम के पैसे को लूट का निशाना बनाते थे। कोटवा थाने में स्थापित चौकीदार की तत्परता से बड़ी घटना होने से टल गई है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह की पहचान हो चुकी है। इनके साथ-साथ और कौन-कौन लोग शामिल है सभी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े : Motihari में अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मारकर लूटे 8 लाख

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

 

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...