हजारीबाग: नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम एक बार फिर हजारीबाग पहुंची है। सीबीआई की टीम हजारीबाग स्थित राज्य गेस्ट हाउस में जांच कर रही है, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिहार पुलिस भी सीबीआई की टीम के साथ मौजूद है।
सीबीआई की टीम दो आरोपी को लेकर आयी है। दोनो आरोपी को गेस्ट हाउस मे लाकर टीम जांच कर रही है। सुबह लगभग 9:00 बजे सीबीआई के 15 अधिकारी चार गाड़ियों में हजारीबाग पहुंचे उनकी जांच अभी जारी है।







