रोहतासः डेहरी आनसोन के विश्रामपुर में एक विवाहिता की पिटाई के मौत होने की खबर है. गंभीर रुप से घायल विवाहिता को एनएमसीएच में भर्ती करवाया गया,जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मायके वालों को सौंप दिया है.
बताया जा रहा है कि औरंगाबाद निवासी सावित्री देवी की शादी वर्ष 2019 में विश्रामपुर के वीर कुमार सिंह के साथ हुई थी. विवाहिता के उपर दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा था. जबकि विवाहिता के मायकेवाले इस मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं थें.
रिपोर्टः दयानंद तिवारी
विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या. परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

















