त्योहार में ‘बैग कटवा गैंग’ सक्रिय, एसबीआई शाखा में ग्राहक से उड़ाया 107000 रुपए

बाढ़ : रोशनी का त्योहार दीपावली बहुत ही करीब है. लेकिन इन दिनों ‘बैग कटवा गैंग’ काफी सक्रिय हो गया है. आप अगर बैंक या बाजार जाते हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है. अगर आप लापरवाही बरती तो आपका त्योहार फीका भी हो सकता है.

पर्व-त्योहार के दिन नजदीक होते ही बैंक परिसर में चोर-उचक्के ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं. हाल के दिनों में सभी बैंक परिसरों में ‘बैग कटवा गैंग’ सक्रिय हैं. जो मौका मिलते ही बड़ी सावधानी से आपके बैग काटकर रुपए निकाल लेते हैं.

ताजा मामला बाढ़ एसबीआई शाखा परिसर की है. जहां सोनालिका गैस एजेंसी के कर्मचारी का ‘बैग कटवा गैंग’ ने बैग काटकर 107000 रुपए उड़ा लिया. जो सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसी फुटेज के आधार पर बाढ़ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. आप साफ़ देख सकते हैं कि एक व्यक्ति बैग रखकर फॉर्म भर रहा है. दूसरा शख्स वहां आता है और बड़े ही सफाई से अपने हाथ का कमाल दिखा कर रुपए उड़ा लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट : अनिल कुमार

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो रहे सावधान, एसबीआई का अधिकारी बन उड़ा लिए हजारों रुपए

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...