दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष से मिले झारखंड के दो मंत्री, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

रांची. झारखंड के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकत की। इस दौरान दोनों मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष से झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

झारखंड के मंत्री मिले कांग्रेस अध्यक्ष से

वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए 4 साल के कार्यों एवं खाद्य आपूर्ति विभाग में पद संभालने के बाद किए गए संक्षिप्त कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत किया। बता दें कि, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता दिल्ली गये हुए हैं। इस दौरान दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की।

बता दें कल ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुलाकात की थी। इस मौके पर राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और 26 जुलाई से शुरू होने वाले झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र एवं कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ था।

Chatra Crime News: खैनी को लेकर हुए विवाद में साथी गार्ड...

झारखंड के चतरा में एसपी आवास के बाहर खैनी को लेकर हुए विवाद में निजी गार्ड ने अपने साथी को गोली मार दी। सिर...

Jharkhand High Court: तलाक के बाद भी पूर्व पत्नी को मिलेगा...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि तलाक के बाद भी पति पूर्व पत्नी को बेसहारा नहीं छोड़ सकता। लातेहार के मामले में पत्नी को 30...

Ranchi News: डीपीएस रांची की पांचवीं कक्षा की छात्रा की छत...

रांची के कडरू में डीपीएस रांची की 11 वर्षीय छात्रा प्राप्ति मुंडा की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।...