दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले राजेश ठाकुर और झारखंड के चार मंत्री

रांची. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और चंपाई सरकार में कांग्रेस कोटे से चार मंत्रियों ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। साथ ही सीट शेयरिंग और आगे की रणनीति पर बातचीत हुई।

इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग में किए गए कार्यों और उपलब्धि की जानकारी मल्लिकार्जुन खड़गे को दी। इसकी खड़गे ने तारीफ की और आगामी लोकसभा चुनाव में विभाग तथा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले झारखंड कांग्रेस के नेता

इसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात कर वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों से अवगत कराया। इस दौरान बन्ना गुप्ता के अलावा झारखण्ड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बादल पत्रलेख भी मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना। बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...