गांव पहुंचा Bhagalpur के शहीद जवान का पार्थिव शरीर, उमड़ी लोगों की भीड़

भागलपुर: भागलपुर के नौगछिया निवासी शहीद आर्मी जवान सुमन यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं भीड़ के द्वारा लगाए जा रहे भारत माता की जय, वीर सपूत अमर रहे जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद परिजनों रो रो कर बदहवास हो रहे थे तो वहीं मौजूद लोगों के भी आंसू निकल रहे थे।

बता दें कि बीते 21 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के रोपा पहाड़ी क्षेत्र में आतंकी के साथ मुठभेड़ में आर्मी जवान सुमन यादव शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचने के बाद पूरे गांव में भ्रमण कराया गया और फिर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। इस दौरान नवगछिया एसपी पूरुण झा, डीएसपी ओमप्रकाश प्रकाश, रंगरा बीडीओ अणु भारती सहित अन्य पदाधिकारी भी भी मौजूद रहे। शहीद को उनके भाई पवन यादव, सुजीत यादव, रमण यादव ने संयुक्त रूप से मुखाग्नि दी।

यह भी पढ़ें- DM जिला के अधिकारियों के साथ पहुंचे प्रखंड मुख्यालय, मचा हड़कंप

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur

Bhagalpur

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...