Patna लौटते ही तेजस्वी नीतीश पर हुए आक्रामक, कहा…

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी छुट्टी खत्म कर पटना पहुंच गए हैं। पटना वापसी पर तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत की केंद्रीय बजट पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बजट देश को ठगने वाली बजट है। बजट में सबसे अधिक बिहार को ठगा गया है। उन्होंने विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर भी तंज कसा और कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न देकर केंद्र ने झुनझुना थमा दिया है।

इसके साथ ही तेजस्वी ने बिहार को मिले विशेष पैकेज पर सवाल उठाया और कहा कि यह कैसा पैकेज जिससे आम जनता की समस्या हल ही न हो। उन्होंने कहा कि जदयू ने इसी मुद्दे पर भाजपा को समर्थन दिया था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। वहीं मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में अपनी अनुपस्थिति को लेकर तेजस्वी ने कहा कि वह जनता के दिलों में बसते हैं। तेजस्वी ने 15 अगस्त से अपनी यात्रा शुरू करने की भी बात कही

यह भी पढ़ें-  JDU ने विपक्ष को दी अपना चेहरा देखने की नसीहत, पढ़ें पूरी खबर…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Patna Patna

Patna

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...