Muzaffarpur में पुलिस अपराधी में मुठभेड़, फिर…

मुजफ्फरपुर: बिहार में अपराध चरम पर है और अपराधी कहीं भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आते हैं। बीती रात एक बार फिर मुजफ्फरपुर में छापेमारी करने गई पुलिस पर अपराधियों ने गोली चला दी। जिसके बाद फिर पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जिसमें एक अपराधी को गोली भी लगी। पुलिस ने मुठभेड़ में एक अपराधी को गिरफ्तार भी किया जिसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में एसकेएमसीएच में कराया जा रहा है।

मुठभेड़ में घायल अपराधी की पहचान मुजफ्फरपुर के कुख्यात मिथुन सहनी उर्फ़ मिथुन कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी की कुख्यात मिथुन पियर थाना क्षेत्र में छुपा हुआ है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मिथुन ने पुलिस पर गोली चला दी। हालांकि इस घटना में किसी पुलिसकर्मी को कोई क्षति नहीं पहुंची। पुलिस पर गोली चलाने के बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई।

गोली मिथुन के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में की जा रही है। मामले में मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मिथुन कई कांडों में वांछित था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। पियर थाना क्षेत्र में भी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए उसके पहुंचने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की।

पुलिस से खुद को घिरते देख अपराधी ने पुलिस पर गोली चला दी जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई जो उसके पैर में लग गई। पुलिस ने फिर उसे गिरफ्तार कर लिया और पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज एसकेएमसीएच में कराया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें- Banka में देवघर जा रहे कांवरिया की हत्या, पुलिस जुटी जांच में

Muzaffarpur Muzaffarpur Muzaffarpur Muzaffarpur

Muzaffarpur

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...