Rohtas में अनियंत्रित हो कर पलटा ऑटो, 9 जख्मी

रोहतास: रोहतास में गुप्ता धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो पलट गया जिसमें सवार 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र के बदलगढ़ रोड के दनदनवा नाला के समीप की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चेनारी थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से दो घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों में सभी उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले आशीष सहनी, सोनू कुमार, पंचम सहनी, अनुराग कुमार, कृष्ण प्रसाद, गया निवासी संकीकी कुमारी, विकास कुमार, पटना के नौबतपुर निवासी आशीष कुमार, उज्जव्वल कुमार, धीरज कुमार के रूप में की गई। घायल आशीष सहनी ने बताया कि हम लोग गुप्ता धाम दर्शन कर लौट रहे थे इसी क्रम में बदलगढ़ गांव से पहले दनदनवा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बचने के दौरान असंतुलित हो कर ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से सवार 9 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Muzaffarpur में पुलिस अपराधी में मुठभेड़, फिर…

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

ROHTAS ROHTAS Rohtas

ROHTAS Rohtas

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...