बोकारो में घर में दिनदहाड़े चोरी, पलक झपकते ही लाखों की संपत्ति पार

बोकारो. जिले के सेक्टर 2 बी में एक घर से दिनदहाड़े बेखौफ चोरों ने 15 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। घटना सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 बी के आवास संख्या 2- 85 की है।

बोकारो में दिनदहाड़े चोरी

गृहस्वामी एस एन पांडेय ने बताया कि सुबह 7 बजे वे घर के मुख्य गेट को बाहर से कुण्डी लगाकर दूध लाने चले गए थे। उस वक्त उसकी पत्नी घर के किचेन में काम कर रही थी। जब वे दूध लेकर वापस लौटे तो उनके मोबाइल फोन उस जगह पर नहीं था, जहां वे रखकर गए थे।

इसके बाद खोजबीन शुरू की गयी तो पता चला कि उनकी पत्नी के गहने भी गायब है। इसके बाद दंपती ने 100 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में तीन महिलां भागती दिख रही है, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...