Bokaro: अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी, लाखों रुपये के जेवरात और नगदी ले उड़े

Bokaro: चीरा चास स्थित एक अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। यह घटना फ्लैट नंबर G-01 की है। इसके मालिक कमलेश कुमार सिंह सुबह लगभग 9 बजे अपने परिवार के साथ रजरप्पा मंदिर पूजा के लिए गए थे। दोपहर 2:30 बजे जब वे लौटे तो उन्होंने पाया कि उनके फ्लैट का मुख्य दरवाजा और सेफ्टी ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे।

Bokaro: अपार्टमेंट में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

कमलेश कुमार सिंह, जो एक कोचिंग संस्था के संचालक हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 12 से 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और 30,000 रुपये नगद चोरी हो गए हैं। घर के दोनों कमरों में रखे अलमारियों के लॉकर तोड़कर चोरों ने कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचित किया और चीरा चास थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की और अहम सुराग जुटाए।

Bokaro: जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस चोरी की घटना ने इलाके में सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने का संदेश दिया है। ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता और सुरक्षा उपायों की सख्त आवश्यकता है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...