Bhagalpur में अनशन पर बैठा है पूरा परिवार, स्थानीय लोगों में भी आक्रोश

भागलपुर: बड़ी खबर भागलपुर से है जहां एक परिवार स्थानीय वार्ड पार्षद पर दबंगई का आरोप लगा कर अनशन पर बैठ गया है। अनशन कर रहे लोगों ने भागलपुर नगर निगम वार्ड पार्षद रंजीत कुमार मंडल पर आरोप लगाया कि उन्होंने विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पासी टोला लेन में उसका मकान किराया पर लिया था।किरायानामा खत्म होने के बावजूद उन्होंने मकान खाली नहीं की।

उन्होंने वार्ड पार्षद से मकान खाली करने की गुहार लगाई लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और मकान में ताला लगा दिया। उनका आरोप है कि मामले को लेकर जब वह प्रशासन के पास गए तो प्रशासन ने भी कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद वह अपने परिवार संग अनशन पर बैठ गए। अनशन के छठे दिन तक जब कोई सुधि लेने नहीं आया और अनशनकारियों की तबियत बिगड़ने लगी तो वे लोग मकान का ताला तोड़ कर अपने मकान के अंदर चले गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड पार्षद ने घर के अंदर अनशन पर बैठे लोगों को अंदर ही बंद कर दिया और मकान में ताला लगा दिया। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो जरूर लेकिन कोई कार्रवाई किये बगैर या अनशनकारियों को घर से बाहर निकाले बगैर फिर लौट गई।

यह भी पढ़ें-  Khagaria में दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, आधा दर्जन जख्मी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur

Bhagalpur

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...