INDvsSL : गंभीर की कोचिंग में कप्तान सूर्या भी चमके, भारत की शानदार जीत

न्यूज खेल डेस्क : भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर गई है। टीम को तीन टी20 और तीन टी20 और तीन एकदिवसीय मुकाबला खेलना है। नए कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान 360 डिग्री यानी कि सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर गई है। पूर्व कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा, रन मशीन विराट कोहली और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के टी20 से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार को दी गई है। वहीं पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के कार्यकाल खत्म होने के बाद गौतम गंभीर को भारत का नया कोच बनाया गया है।

भारतीय टीम कल यानी 27 जुलाई को श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैच का पहला मुकाबला खेला गया। कल के मैच में श्रीलंका टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि गलत साबित हुआ। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 213 रन का विशाल स्कोर बना डाला। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल (40 रन, 21 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) और शुभमन गिल (34 रन, 16 गेंद, छह चौके, एक छक्के) ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.6 ओवर में 74 रन बनाए। इसके बाद नए कप्तान सूर्यकुमार यादव (58 रन, 26 गेंद, आठ चौके, दो छक्के) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (49 रन, 33 गेंद, छह चौके, एक छक्के) की बदौलत टीम ने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका (79 रन, 48 गेंद, सात चौके, चार छक्के), कुसल मेंडिस (45 रन, 27 गेंद, सात चौके, एक छक्का), कुसल परेरा (20) और कामिंदु मेंडिस (12) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं कर पाया। भारत की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह (24/2), मोहम्मद सिराज (23/1)), अक्षर पटेल (38/2)), रवि विश्नोई (37/1) और रियान पराग (5/3) ने विकेट चटकाए। भारतीय टीम ने यह मैच 43 रनों से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। शानदार बल्लेबाजी के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। दूसरा मैच आज यानी 28 जुलाई को खेला जाएगा।

यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री ने कहा- पीएम ने ठाना बिहार को बनाना है विकसित राज्य

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Jharkhand Road Construction पर सख्त हुई सरकार, अधूरे काम करने वाले...

झारखंड में सड़क निर्माण कार्य में देरी करने वाली एजेंसियों और संवेदकों पर सरकार सख्त हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने डिबार करने और...

CM Udyami Yojana 2025-26 में 9347 लाभुकों का चयन, Computerized Randomization...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 के तहत बिहार में 9347 लाभुकों का चयन किया गया। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कंप्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन प्रक्रिया से चयन...

Digital Health Model में बिहार बना देश की मिसाल, MP के...

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पटना में बिहार स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा कर हेल्थ डिजिटाइजेशन मॉडल...

Rotary District 3250 में Rathin Bhadra को मिली बड़ी जिम्मेदारी, WASH...

रोटेरियन रथिन भद्र को Rotary International District 3250 Bihar-Jharkhand के लिए वर्ष 2026-27 हेतु Chair Water, Sanitation and Hygiene नियुक्त किया गया है।Rotary District...

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पांचवीं बार कैबिनेट की बैठक की। बुधवार को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img