CPI ML ने केंद्र सरकार पर बोला बड़ा हमला, भोजपुर में…

भोजपुर: CPI ML के संस्थापक महासचिव चारु मजूमदार के 52वां शहादत दिवस पर ‘हक दो-वादा निभाओं’ अभियान की शुरुआत आरा में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में भाकपा-माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने झण्डोतोलन किया। इस दौरान चारु मजूमदार के तस्वीर व क्रांति पार्क में सभी दिवंगत नेताओं के मूर्ति पर भाकपा-माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने माल्यार्पण किया। इसके बाद भारतीय क्रांति में सभी अमर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन आरा नगर सचिव सुधीर कुमार ने किया।

झंण्डोतोलन के बाद जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने पार्टी केन्द्रीय कमेटी द्वारा जारी केन्द्रीय आह्वान का पाठ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले के जिला सचिव जवाहर सिंह ने कहा कि केन्द्र में बनी तीसरी बार मोदी सरकार अपने पिछले कार्यकाल के नक्शे-कदम पर देश को चलाना चाहती है। 2024 के परिणाम के साथ हमारे ऊपर और बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। बिहार में पार्टी को और मजबूती से खड़ा करने के लिए 2020 और 24 की चुनावी उपलब्धियां का पूरा इस्तेमाल करना होगा।

भाजपा अपने पूर्ण बहुमत खो चुकी है और इस बार काफी कमजोर हो गई है। हालांकि यह सरकार दिखाने की कोशिश में लगी है कि जैसे कि कुछ बदला नहीं है। मोदी फिर से प्रधानमंत्री हैं अगर इनको ऐसे ही छोड़ दिया जाए तो मोदी सरकार अपना तीसरा कार्यकाल उसी राह पर चलाना चाहेगी जैसा कि इसने दूसरे कार्यकाल में चलाया था। उन्होंने आगे कहा कि तीसरी सरकार में आने के बाद अपनी पहली बजट में मंहगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य के गिरते स्तर को ठीक करने के बारे में जरा भी ज़िक्र नहीं किया है।

आंदोलन से घबड़ाई यह मोदी सरकार आंदोलन को कुचलने के लिए तीन फौजदारी कानून के जरिए जनता की आवाज को दबाने की तैयारी कर रही है। विपक्ष की ताकत भी पहले की तुलना में मजबूत हुई है। इस क्रूर सत्ता के खिलाफ बड़ी गोलबंदी-जनांदोलन के जरिए जवाब दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता कमरतोड़ मंहगाई से त्रस्त है। मजदूर-किसान के अधिकारों को कुचला जा रहा है और हर विरोध की आवाज को सरकार दमन-उत्पीड़न कर रही है। इस दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आंदोलन का शंखनाद शीघ्र होगा।

संकल्प दिवस कार्यक्रम में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, शब्बीर कुमार, जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, जिला स्थाई समिति सदस्य जितेंद्र सिंह, ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह, अध्यक्ष शोभा मंडल, अमित कुमार बंटी, बालमुकुंद चौधरी, दीना जी, मिल्टन कुशवाहा, हरिनाथ राम, संतविलास राम, बब्लू गुप्ता, धनंजय कुमार सिंह, रणधीर कुमार चंद्रवंशी, सुरेश पासवान, धनंजय चंद्रवंशी, कृष्णरंजन गुप्ता, राजू प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-  Gopalganj में महिला चोर गिरोह सक्रिय, वीडियो हो रहा वायरल

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

CPI ML CPI ML CPI ML CPI ML CPI ML

CPI ML CPI ML

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...