भोजपुर: अरवल में भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य सुनील चंद्रवंशी की हत्या के विरोध में भोजपुर में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च किया। विरोध मार्च श्री टोला बस स्टैंड से शुरू हो कर शिवगंज, शीतल टोला, जेल रोड समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए गोपाली चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया।
सभा की अध्यक्षता भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने की। सभा को संबोधित करते हुए शिव प्रकाश रंजन, कयामुद्दीन अंसारी, अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी, विकास कुमार, दिलराज, प्रीतम आदि ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपियों को सख्त सजा देने की भी मांग की।
यह भी पढ़ें- BJP नेता के हत्या के विरोध में विपक्षी दलों ने किया धरना प्रदर्शन
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट
CPI ML CPI ML
CPI ML



















