पाकुड़ एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने की कार्रवाई, इन्हें किया सस्पेंड

पाकुड़:  केकेएम कॉलेज परिसर में 26 जुलाई को पुलिस द्वारा छात्रों के साथ की गई मारपीट मामले में पाकुड़ के एसडीपीओ ने जांच रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट के आधार पर एसपी प्रभात कुमार ने नगर थाना प्रभारी अनूप भंगरा और दारोगा एसआई नगेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया है।

कुमार बास्की को नगर थाना प्रभारी बनाया गया

अमड़ापाड़ा थाना में पदस्थापित एसआई दिलीप कुमार बास्की को नगर थाना प्रभारी बनाया गया है। इधर, डीआईजी संजीव कुमार सोमवार को पाकुड़ पहुंचे। केकेएम कॉलेज में आदिवासी हॉस्टल के छात्रों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।

11 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे

बता दें कि केकेएम कॉलेज के आदिवासी छात्रावास में छात्रों और नगर थाना पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इसमें 11 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

तीन पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए थे। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने छात्रावास में सो रहे छात्रों पर बर्बरता दिखाते हुए पिटाई की। हालांकि, पुलिस ने कहा था कि अपहरण के एक मामले में मोबाइल लोकेशन मिलने पर जांच करने टीम पहुंची थी। लेकिन छात्रों ने पुलिस पर हमला कर दिया था।

International Yoga Day 2026: रांची में हजारों लोगों ने किया योग,...

International Yoga Day Ranchi: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को रांची यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली कन्वोकेशन हॉल में राज्य-स्तरीय योग दिवस...

NEET UG 2026 re-exam today: हजारीबाग के 9 परीक्षा केंद्रों के...

NEET UG 2026 re-exam today: ज़िला प्रशासन ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित करने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम...

बोकारो क्लब में योग का उत्साह, BSL अधिकारियों ने मनाया 12वां...

बोकारो: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, 21 जून को बोकारो क्लब में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की ओर से एक खास कार्यक्रम...