शराबी ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा और फिर……..

रांची:नामकुम के जोरार कुम्हारटोली में शराबी रंथू महतो ने पत्नी प्रभा देवी (30) को रविवार की देर रात टांगी से काट डाला। बीच बचाव करने पहुंची बेटी कनक को भी गरदन में चोट पहुंची है।

घटना को अंजाम देने के बाद रंथू घर से बाहर भाग गया और आंगन में एक कुएं में कूद गया। इसके बाद कनक रोती हुई घर से निकली और आसपास को लोगों को जानकारी दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए।

लहूलुहान प्रभा को रिम्स ले जाया गया। पर डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। रंथू ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था। इसलिए उसे मार दिया।

रंथू रांची से बाहर रहकर काम करता है। एक माह पहले ही वह घर आया था। प्रभा भी मजदूरी करती थी। बेटी कनक ने बताया कि रविवार रात हम सभी सोने चले गए। अचानक मां की चीख सुनकर मैं जाग गई।

देखा पिताजी के हाथ टांगी थी और वे मां पर वार कर रहे थे। दरवाजा अंदर से बंद था। ताला मां ही लगाती थी, ताकि पापा रात में निकलकर शराब पीने नहीं चले जाएं।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...