गिरिडीह में घर में अवैध पिस्टल के साथ छुपे अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह. अवैध पिस्टल के साथ घर में छुपे एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते 29 जुलाई सोमवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली कि गांडेय थाना क्षेत्र के खोरीमहआ निवासी अलिमुद्दीन अंसारी उर्फ बोसु नामक एक आरोपी अपने पास एक अवैध पिस्टल रखा है और वह अभी अपने घर में ही छुपा हआ है।

इस सूचना के आधार पर जांच सत्यापन एंव आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ बिनोद रवानी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।
इस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सह गांडेय थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह, अहिल्यापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह बिष्ट, आरक्षी अर्जुन महतो, छोटू वर्मा, कृष्णकांत गुप्ता, कुंदन कुमार सिंह को शामिल किया गया।

गिरिडीह में अवैध पिस्टल के साथ अपराधी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने आरोपी 28 वर्षीय अलिमुद्दीन अंसारी उर्फ बोसु के खोरीमहुआ घर पर छापेमारी कर उसके पास एक लोडेड अवैध देसी सेमीऑटोमोटिक पिस्टल, चार जिन्दा गोली और तीन मोबाइल को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS 2023) के नियमों का पालन करते हुए बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।

बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बीते 24 जुलाई को अहिल्यापुर के माथाशेर में और बीते 18 जुलाई को नारायणपुर के चम्पापुर मोड से खरबनवा जाने वाले रास्ते पर तथा अन्य कई लूट एवं छिनतई को घटनाओं को इसी पिस्टल से अंजाम दिया था।

वहीं पुलिस ने गिरफ्तार इस आरोपी के पास से एक लोडेड देसी सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल के अलावे एक मैगजीन, 7.65 mm का चार जिन्दा गोली, 2 स्मार्ट मोबाइल और एक की पैड मोबाइल बरामद किया है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...