Naubatpur में किसान उतरे सड़क पर, सड़क जाम कर की ये मांग

नौबतपुर: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में मंगलवार को दर्जनों किसानों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसान खेतों में पटवन की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरे। किसानों का कहना था कि समय पर बारिश नहीं होने से खेत सूख रहे जबकि पटवन के लिए डीजल के अनुदान में लूट खसोट मची हुई है।

किसानों ने सरकार से खेती के लिए बिजली मुफ्त करने की मांग की। अपनी मांग को लेकर किसानों ने सड़क पर उतर कर पटना नौबतपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जम कर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि बारिश नहीं हो रही है, नहर में पानी नहीं दिया गया है। बिजली से अगर खेतों की पटवन करें तो बिजली बिल काफी अधिक आती है। ऐसे में हमारे फसल सूखने लगे हैं।

किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली डीजल अनुदान योजना एक छलावा साबित हो रहा है। ऐसे में खेतों में धान समेत अन्य फसलें सूखने लगी है। किसानों की मांग थी कि बलिदान लॉक और विक्रम लॉक से पानी नहर में छोड़ी जाए ताकि किसानों को पानी मिल सके। अगर किसानों के खेत की पटवन नहीं हुई तो उनका फसल सूख जाएगा और ऐसे में किसान बर्बाद हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Munger में खराब बिजली आपूर्ति व्यवस्था से नाराज लोग उतरे सड़क पर, किया…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

NAUBATPUR NAUBATPUR Naubatpur

NAUBATPUR

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...