ईंट-भट्ठा मालिकों से लेवी मांगने वाला नक्सली गिरफ्तार, पहले से हैं दर्ज 5 केस

गया : ईंट और भट्ठा मालिक से लेवी की मांग करने वाले नक्सली को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ बीते वर्ष दिसंबर में चाकंद थाना में केस दर्ज किया गया था। वह तब से लगातार फरार चल रहा था। पकड़े गए नक्सली सुरेंद्र यादव उर्फ कइल यादव के विरुद्ध चाकंद थाने में पूर्व से पांच केस दर्ज हैं। सभी दर्ज केस नक्सली वारदात से संबंधित है। डीएसपी विधि-व्यवस्था खुर्शीद आलम ने बताया कि विगत वर्ष 26 दिसंबर को चाकंद थाना क्षेत्र में संचालित एक ईंट और भट्ठा पर कुछ कथित नक्सलियों द्वारा भट्ठा पर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। यही नहीं नक्सलियों ने मजदूरों के पास से आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन और पैसा भी छीन लिया था। साथ ही में भट्ठा मालिक से लेवी की मांग की गई थी। संबंधित मामले में चाकंद थाना में कांड संख्या 416/23 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी।

डीएसपी विधि-व्यवस्था ने बताया कि उक्त कांड में कुल 10 लोगों को नामजद किया गया था। उस समय पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से एक प्राथमिकी अभियुक्त को जिले के कोंच थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं पुलिस ने इस मामले में अपने अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को थाना क्षेत्र के बहादुर बिगहा से सुरेंद्र यादव उर्फ कईल यादव को गिरफ्तार किया गया। सुरेंद्र यादव बहादुर बिगहा का ही रहने वाला है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार नक्सली द्वारा पूछताछ के दौरान लेवी की मांग और भट्ठा मजदूरों के साथ मारपीट के घटना में संलिप्त कुछ अन्य लोगों का का भी नाम बताया है। सभी की जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस दोषी को गिरफ्तार करेगी।

यह भी पढ़े : विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...