Banka में बिजली आपूर्ति के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन, की तोड़फोड़

बांका: बांका जिला के अमरपुर में अनियमित विद्युत आपूर्ति, लो वोल्टेज की समस्या तथा पीने के पानी की समस्या को लेकर नगर पंचायत के डुमरामा के लोगों ने प्रमंडलीय विद्युत कार्यालय तथा नगर पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। विद्युत कार्यालय में प्रदर्शन की सूचना मिलने पर विभागीय कर्मियों ने पहले ही कार्यालय के अंदर से ताला लगा दिया। आक्रोशित लोग वहां पहुंच कर सभी खिड़की के शीशे को तोड़ दिए तथा विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की।

प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। विद्युत कार्यपालक अभियंता सुभाष कुमार ने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी लोग पानी की समस्या को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए तथा कार्यपालक पदाधिकारी की खोज करने लगे। इधर आक्रोशित लोगों को नगर पंचायत कार्यालय की ओर आते देख कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह उन लोगों से बचते हुए प्रखंड कार्यालय घुस गए तथा कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया।

जबकि आक्रोशित लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय तथा मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद कार्यालय में नेम प्लेट, एसी आदि को तोड़ते हुए जम कर तोड़-फोड़ की। वहां से निकल कर सभी लोग थाना पहुंचे तथा थाना का घेराव करने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ना शुरू किया तथा कुछ लोगों को पकड़ कर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  East Champaran पर पुलिस पर लोगों ने किया हमला, फाड़े SI के कपड़े

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Banka Banka Banka

Banka

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...

Jharkhand High Court: आदिवासी जमीन के अवैध हस्तांतरण पर रोक, पतरातू...

झारखंड हाईकोर्ट ने पतरातू की आदिवासी जमीन से जुड़ी याचिका खारिज की। कोर्ट ने CNT Act के तहत आदिवासी भूमि हस्तांतरण पर विशेष प्रतिबंध...

Exam Scam: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षा गड़बड़ी मामलों की सुनवाई के...

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और धोखाधड़ी के मामलों की सुनवाई के लिए Special Court गठित। रांची सिविल कोर्ट की अदालत पूरे राज्य...