बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने Delhi में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

दिल्ली: बिहार सरकार में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार आजकल दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बिहार के विकास के लिए कई मांगों का एक मांगपत्र सौंपा।

मांगपत्र में श्रवण कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजना के तहत बिहार में 6 लाख गरीब लोगों को घर देने का लक्ष्य निर्धारित करने, राज्य में एससी/एसटी कोटि का पुनर्सर्वेक्षण कराने, इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने हेतु केंद्रांश मद की राशि अतिशीघ्र उपलब्ध कराने, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभुकों को मनरेगा के अभिसरण से सामान्य जिलों में 90 मानव दिवस तथा आईएपी जिलों में 95 मानव दिवस के समतुल्य मजदूरी भुगतान करने का प्रावधान बनाने का अनुरोध किया।

मनरेगा के तहत निजी जमीन पर कृषि कार्यों यथा धान की रोपनी (खरीफ) के साथ रवि अदि कार्य को मनरेगा के तहत अनुमन्य कार्यों की श्रेणी में शामिल करने, पंचायत सरकार भवन और समाज कल्याण विभाग के अभिसरण से शिशुओं के लिए निर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों, राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के परिसर की सुरक्षा हेतु चाहरदीवारी निर्माण मनरेगा योजना से कराने का अनुरोध किया। साथ ही मनरेगा में मजदूरी दर में बढ़ोतरी, मनरेगा में बकाये राशि का भुगतान करने का भी अनुरोध किया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी (रूर्वन मिशन) के तहत 13 नए कलस्टर का चयन करने का अनरोध किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मांग पत्र के आलोक में सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  तुतला भवानी में Reel बनाने पर रोक, बारिश की वजह से बढ़े जलस्तर में फंसे सैलानी

Delhi Delhi Delhi Delhi

Delhi

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...