केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए मंत्री श्रवण कुमार

नई दिल्ली : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारत रत्न सी सुब्रमण्यम सभागार पूसा परिसर में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण समारोह में भाग लिया। इस पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किया। इस पुस्तक का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने किया है। इनके अलावा कार्यक्रम में देशभर से अनेक जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, कृषि विशेषज्ञ एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे।

शिवराज सिंह की यह पुस्तक केवल व्यक्तिगत अनुभवों का संकलन नहीं, बल्कि PM के नेतृत्व, कार्यशैली व जनसरोकारों को निकटता से समझने का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है – मंत्री श्रवण कुमार

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की यह पुस्तक केवल व्यक्तिगत अनुभवों का संकलन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, कार्यशैली और जनसरोकारों को निकटता से समझने का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की राजनीति को नई दिशा दी है, जिसका प्रभाव गांवों और किसानों के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय और किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है व कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Shivraj Singh Chouhan 1 22Scope News

Shivraj Singh Chouhan 2 22Scope News

मंत्री श्रवण कुमार अपने निर्धारित दिल्ली दौरे के क्रम में पूसा परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया

उन्होंने कहा कि पूसा जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम नीति निर्माण और व्यवहारिक क्रियान्वयन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने व कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। नई तकनीकों और अनुसंधान का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और राज्य सरकार इस दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मंत्री श्रवण कुमार अपने निर्धारित दिल्ली दौरे के क्रम में पूसा परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया।

Shivraj Singh Chouhan 3 22Scope News

Shivraj Singh Chouhan 4 22Scope News

यह भी पढ़े : अब शहरों में भी लगेगा ‘सहयोग शिविर’, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश

Saffrn

Trending News

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...

प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशों को ध्यान में राज्य के विभिन्न नियुक्ति एवं चयन आयोगों के अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्य सचिवों के...

अब शहरों में भी लगेगा ‘सहयोग शिविर’, मुख्य सचिव ने जारी...

पटना : पिछले सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में सहयोग शिविर की शुरुआत करने के बाद अब इसे सभी नगर निकाय क्षेत्रों में भी लागू करने...

मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 वाहनों से भारी मात्रा...

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन...

परीक्षा देने जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के शिवरी पुल के समीप सड़क हादसे में एक मां और बेटे की जान चली गई।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img