‘नीतीश ने झटका दिया तो जनता को याद कर रहे हैं तेजस्वी’

पटना : पटना बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के होने जा रहे यात्रा पर प्रशांत किशोर ने तंज कसा है। उन्होंने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि कल तक उपमुख्यमंत्री थे पर नीतीश कुमार ने झटक कर तेजस्वी को किनारे लगा दिया तो अब उनको बिहार की जनता याद आ रही है। प्रशांत किशोर का कोई दल नहीं है और किसी से वोट नहीं मांग रहे हैं। प्रशांत किशोर ये नहीं कह रहे हैं कि हमको जीता कर मुख्यमंत्री बना दीजिए।

प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा इसलिए चला रहे हैं ताकि बिहार की जनता के अंदर जागरूकता फैले,जनता जात-पात से उठकर अपने बच्चों की चिंता करते हुए वोट दे। प्रशांत आगे कहते हैं कि मेरे और उनके पदयात्रा के उद्येश्य में फर्क है। मैं पिछले 18 महीने से पदयात्रा ही कर रहा हूं। बाकियों की तरह एक दिन रैली और दूसरे दिन वोट नहीं मांग रहा और न ही तीसरे दिन चुनाव लड़ने की योजना बना रहा हूं। मैं बाकियों की तरह सिपाही-पुलिस लेकर भी नहीं चल रहा हूं।

पीके ने सीएम नीतीश कुमार को दी खुली चुनौती

नीतीश कुमार को मैं खुली चुनौती देता हूं वो अपने अगल-बगल सुरक्षा हटा कर बिहार के किसी एक गांव या पंचायत में पैदल चल कर दिखा दें। नीतीश कुमार में दम नहीं है कि वो किसी पंचायत में बिना सुरक्षा बल के पैदल चल लें। मैं 18 महीने से बिना सुरक्षा बल के पैदल गांव में चल रहा हूं और लोगों को जागरूक कर रहा हूं कि आपने लिए न सही अपने बच्चों के लिए जागरूक बनिए।

यह भी पढ़े : प्रशांत ने भरी हुंकार, बोले- 2025 में बनेगी जन सुराज की सरकार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...