Commercial Advertisment

मुखिया सुनिता देवी को PM मोदी करेंगे सम्मानित

मोतिहारी : इस बार के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी चंपारण जिले के एक पंचायत की महिला मुखिया सुनिता देवी को सम्मानित करेंगे। महिला मुखिया को यह सम्मान उनके उत्कृष्ठ कार्यो को लेकर किया जाना है। इस बात की जानकारी जबसे पंचायत वालों को मिली है तबसे वे काफी ख़ुशी महसूस कर रहे हैं। बता दें कि पूर्वी चंपारण जिले का अंतिम पंचायत प्रथम पंक्ति में आ गया है और एक इतिहास रचने जा रहा है। यह पंचायत भारत-नेपाल बॉर्डर के करीब छौड़ादानो प्रखंड का महुअवा पंचायत है जहां की सुनिता देवी महिला मुखिया है।

आपको बता दें कि सुनिता देवी ने अपने पंचायत को विकास का बेहतर रूप देने के ख्याल से कई तरह के अनोखें कार्य किए हैं। जिसमे मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाया गया है जिसमें बच्चे खलेते खलेते में बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। इसके साथ ही विद्यालयो के चारदीवारी और सड़क की सुविधा के साथ-साथ अपने पंचायत को अलग पंचायत की पहचान देने के लिए भारत नेपाल सीमा पर एक भव्य गेटवे बनवाया है। जिसकी चर्चा काफी है। यही वजह है कि जिले के अंतिम पंचायत का चयन बेहतर कार्य को लेकर प्रथम पंचायत के रूप में हुआ है। अब इसके लिए यहाँ के मुखिया को देश के प्रधान मंत्री सम्मानित करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : हत्या में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...

CJI Surya Kant Deoghar Visit: देवघर पहुंचे देश के मुख्य न्यायाधीश...

CJI Surya Kant Deoghar Visit: देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत देवघर सिविल कोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने न्यायिक...

सम्राट चौधरी की दिल्ली में मौजूदगी क्यों है खास? जानिए Renewable...

India Renewable Energy Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026’...