Commercial Advertisment

जल समस्या से निरसा मध्य पंचायत वासियों को जल्द मिलेगा छुटकारा- मुखिया रीता देवी

निरसा: निरसा प्रखंड अंतर्गत निरसा मध्य पंचायत की जनता ने पानी की समस्या को लेकर मुखिया रीता देवी के पास पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों की बारिश से नदी किनारे स्थित पाइपलाइन टूट गया है. जिसके चलते पंचायत के कई गांव में जलापूर्ति ठप हो गई है. इसी कारण कई दिनों से पानी की समस्या गांव वालों को हो गई है. सूचना मिलते ही मुखिया रीता देवी ने तत्परता दिखाते हुए टूटे हुए पाइप को मरम्मत करने के लिए मिस्त्री को भेजा साथ ही मुखिया भी मौके पहुंची.

पाइप का काम तेजी से किया जा रहा है

मुखिया रीता देवी ने बताया कि टूटे हुए पाइप का काम तेजी से किया जा रहा है और बहुत जल्द क्षेत्र वासियों को पुनः पानी मिलना शुरू हो जाएगा. वहीं मौके पर जल सहिया भी पहुंची. ग्रामीणों ने बताया मुखिया हो तो ऐसी जो न केवल हमारे समस्या को सॉल्व करती है, बल्कि अपने क्षेत्र के विकास के कार्यों को बहुत बेखूबी निभा रही है. हाल के दिनों में उन्होंने पुरे पंचायत में साफ-सफाई काम करवाई जिसके चलते हमारा पंचायत एक आदर्श पंचायत बनने की कगार पर है. वहीं मुखिया ने लोगों को जागरुक भी कर रही है स्वच्छ रहे, स्वस्थ रहें तभी हम सब मिलकर एक आदर्श पंचायत का निर्माण कर सकते हैं.

 रिपोर्टः संदीप कुमार शर्मा

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...