Tension: एयर इंडिया ने ईरान से बढ़े तनाव को देख इजरायल के लिए उड़ान सेवाएं रोकीं

डिजीटल डेस्क : Tensionएयर इंडिया ने ईरान से बढ़े तनाव को देख इजरायल के लिए उड़ान सेवाएं रोकीं। पश्चिम एशिया विशेषकर ईरान और इजरायल के बीच में तनाव के माहौल को देखते हुए भारतीय एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए संचालित होने वाली उड़ान सेवाओं को रोकने का फैसला किया है। हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की ईरान में हत्या के बाद से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। ईरान ने हानिया की मौत का बदला लेने के लिए इजरायल पर हमले की धमकी दी है। उसी के मद्देनजर इजरायल हाई अलर्ट पर है। उसी को देखते हुए एयर इंडिया ने उक्त फैसला लिया।

8 अगस्त तक के लिए तेल अवीव वास्ते एयर इंडिया की उड़ानें रद्द

एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर बताया कि ‘पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए हमने तेल अवीव के लिए प्रस्तावित संचालन को तुरंत प्रभाव से रोकने का फैसला किया है। तेल अवीव से यहां आने वाली और यहां से तेल अवीव जाने वाली विमानन सेवाएं फिलहाल 8 अगस्त 2024 तक रोकी गई हैं। हम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।’ एयर इंडिया के मुताबिक, ‘इस अवधि के दौरान जिन यात्रियों ने अपने टिकट बुक किए हुए हैं, उन्हें दोबारा टिकट बुक कराने पर एक बार छूट और कैंसिलेशन चार्ज से राहत दी जाएगी। अपने यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। अधिक जानकारी के लिए हमें 011-69329333 / 011-69329999 कॉल कर सकते हैं।’

हमास के राजनीतिक मुखिया इस्माइल हानिया की हत्या के बाद से चरम पर है तनाव

गत बुधवार को ईरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की हत्या हो गई थी। हमास ने इसका आरोप इजरायल पर लगाया। ईरान ने भी इजरायल को हमले की धमकी दी। उसके जवाब में इजरायल ने भी ईरान को कड़ा जवाब देने की बात कही है। इस्माइल हानिया की मौत से एक दिन पहले ही लेबनान के बेरूत में भी इजरायल के हमले में हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर की मौत हो गई थी। उस पर हिजबुल्ला ने भी इजरायल को बदला लेने की धमकी दी है। हिजबुल्ला ने तो इजरायल पर रॉकेट से हमले शुरू भी कर दिए हैं।

ताजा घटनाक्रम में चरम पर पहुंचा हुआ है तनाव

इजरायल हमास युद्ध की वजह से पहले से ही पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है, लेकिन अब ताजा घटनाक्रम से तनाव चरम पर पहुंच गया है। आशंका जताई जा रही है कि इजरायल हमास युद्ध अब पूरे पश्चिम एशिया में फैल सकता है। अमेरिका ने भी ऐलान किया है कि अगर ईरान ने इजरायल पर हमला किया तो वह इजरायल की रक्षा के लिए हरसंभव मदद देगा। यही वजह है कि एयर इंडिया ने फिलहाल एहतियातन तेल अवीव के लिए उड़ान सेवाएं रोकने का फैसला किया है।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...