Advertisment

बिहार प्रभारी के बैठक में शामिल हुए सिग्रीवाल, कहा- संगठन को मजबूत करने के लिए हुई चर्चा

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के साथ बैठक करने के बाद बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का बयान सामने आया है। सिग्रीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल नए प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, उनसे प्रभारी ने बात किया और सभी नवनिर्वाचित सांसदों से बातचीत की। बीजेपी नेता ने कहा कि संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई। 2025 के विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए और अधिक से अधिक सीट लाने के लिए चर्चा हुई।

राहुल गांधी के ईडी रेड वाले बयान पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि ईडी स्वतंत्र एजेंसी है। जो लोग भी गलत करते हैं उन पर निष्पक्षता से कार्रवाई की जाती है। जो भी गलत करेंगे उनपर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स कार्रवाई करेगी। आईएएस अधिकारी संजीव हंस पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर ईडी जांच कर रही है। इस मामले पर बीजेपी सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में कोई भी बड़ा से बड़ा व्यक्ति हो जो कानून का उल्लंघन करेगा उसे पर कार्रवाई होगी, कोई भी बख्शे नहीं जाएंगे।

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन फाइल करने वाले जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि उनको आरक्षण के मुद्दे पर कहने का कोई अधिकार नहीं है। उनके पिताजी व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बिहार के सरकार में दबंग नेता का छवि था। उस समय ओबीसी कमिशन को संवैधानिक दर्जा नहीं दिला सके।

यह भी पढ़े : गिरिराज का राहुल पर तंज, कहा- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा केस में अदालत सख्त, शुभम...

RIMS Land Scam: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के लिए अधिग्रहित सरकारी ज़मीन से जुड़े हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में आरोपी बिल्डर शुभम साबू...

JPSC PT Scam: JPSC परीक्षा विवाद में नया मोड़, वायरल OMR...

JPSC PT Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 2025 की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे CID (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट)...

Jharkhand Malaria Cases: झारखंड में मलेरिया-डेंगू को लेकर अलर्ट, सरकार ने...

Jharkhand Malaria Cases: मॉनसून के दौरान मलेरिया, डेंगू और मच्छरों से फैलने वाली अन्य बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए, झारखंड सरकार ने...