सीवान में बुजुर्ग की हत्या, दवाई खरीदने के दौरान अपराधियों ने गोलियों से भूना

सीवान : बिहार के सीवान जिले में रविवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार जिले के महराजगंज थाना इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने मेडिकल स्टोर से दवा खरीद रहे बुजुर्ग को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं घटना की जानकारी पाकर महाराजगंज डीएसपी पोलस्त कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं.

बताया जाता है कि महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित पुनीत मेडिकल हॉल में दवा खरीदने आए महाराजगंज के रहने वाले पुनीत तिवारी नामक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम है. सूचना पाकर महाराजगंज की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वहीं इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में काफी आक्रोश है.

 

रिपोर्ट : विजय

पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद, पीड़ित ने DM को दिया आवेदन,...

गयाजी : गयाजी जिले के मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। पीड़ित...

डिज्नीलैंड मेले के टेंडर पर विवाद, पूर्व पार्षद ने नगर निगम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम के डिज्नीलैंड मेले के टेंडर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। टेंडर में गड़बड़ी के आरोप लगाते...

Cyber Crime: डिजिटल Arrest पर CBI का बड़ा एक्शन, 16 राज्यों...

सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी मामले में 16 राज्यों के 80 ठिकानों पर छापेमारी की। दो आरोपी गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट...