सांसद Sanjay Seth का बड़ा ऐलान-आने वाले शनिवार को रांची को बहुत बड़ी सौगात दूंगा…

Ranchi : राजधानी रांची में सांसद और केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ (Sanjay Seth) ने रांची में बढ़ रही अपराध के लिए पुलिस को लताड़ लगाई है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि एक ओर हमलोग रांची की विकास के लिए मेहनत कर रहे हैं और राज्य सरकार रांची की छवि धूमिल करने में लगी है। दिनदहाड़े वकील की हत्त्या कर दी गयी और पुलिस आधे घंटे बाद पहुंचती हैं। जब यहां अधिकारी सुरक्षित नहीं है तो यहां कोई कंपनी इंवेस्ट करने आयेगी क्या।

 Sanjay Seth : 4 साल के अंदर 3 लाख 15 हजार से अधिक बुक आयी

अभी आपने देखा ना कि बरसात में रांची की क्या हाल हो गयी। स्थिति अनुकूल नहीं है। आने वाले शनिवार को रांची को एक बहुत बड़ी सौगात दूंगा। आज से चार साल पहले नमो बुक बैंक की शुरुआत की गयी थी और उसकी प्रगति की रिपोर्ट देनी है। पिछले चार साल के अंदर 3 लाख 15 हजार से अधिक बुक आयी और 2 लाख 96 हजार किताबे पढ़ने वाले बच्चों की बीच पहुंच गयी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand में इतने सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा… 

लगभग 62 हजार घरों तक हम पहुंचे चुनाव में इतने घरों तक हम नहीं पहुंच सके। नमो टॉय बैंक 80 हजार 356 खिलौने जो कि 48 पंचायत में 96 आंगनबाड़ी केंद्रो तक पहुंची है। अब वुल बैंक की शुरुआत की जायेगी और लोगों से अपील करते हैं की यदि आपके पास सही से ठंड के कपड़े हैं तो ऐसे कपड़े लाउंड्री से धुलवा कर आप दे सकते हैं और गरीबों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। सही सलामत और अच्छी स्थिति में होनी चाहिए यह एक पावन काम है।

 Sanjay Seth : रांची में पूर्वी भारत की सबसे बड़ी लाइब्रेरी बनेगी

2 साल पहले हमारा संकल्प था कि एक अच्छी लाइब्रेरी रांची में होनी चाहिए जो की रांची यूनिवर्सिटी में बनाया जा रहा है जिसका कल मैं निरक्षण करने गया था। यहां बच्चों के साथ सभी आयु के लोगों के लिए सुविधा दी गयी है और कुल मिलाकर 2025 तक इसका उद्घाटन हो जायेगा जो कि पूर्वी भारत की सबसे बड़ी लाइब्रेरी होगी।

ये भी पढ़ें- Breaking : विधानसभा चुनाव को लेकर रांची पहुंचे जीतन राम मांझी… 

आगे उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि हमारे द्वारा पैसा लाया जा रहा है पर राज्य सरकार तेजी से काम नहीं कर रही है। कामकाजी महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री 200 बेड का हॉस्टल बनाया जाएगा। इसको लेकर रांची यूनिवर्सिटी के वीसी से हमने कहा कि हमें जमीन दी जाए और जितना जल्दी हमें जमीन उपलब्ध होगा उतना जल्दी ही ये काम शुरू करेगी।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...