प्रशांत गरजे, बोले- बिहार का जो भी काबिल युवा राजनीति में आना चाहता है उसे लड़ाएगा जन सुराज चुनाव

पटना : पिछले 21 महीनों से चल रहे जन सुराज अभियान को दो अक्टूबर को राजनीतिक दल बनाया जाना है। इसमें युवाओं की भूमिका और उनकी हिस्सेदारी पर चर्चा के लिए जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ चार अगस्त को एक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन में पूरे बिहार भर से लगभग 20 हजार युवा शामिल हुए। प्रशांत किशोर के स्वागत के लिए हजारों बाइक सवार युवा शेखपुरा हॉउस पहुंचे, जहां प्रशांत ने सबका हाथ जोड़ कर अभिवादन किया और सबके साथ बापू सभागार के लिए निकले।

काबिल युवा राजनीति में आना चाहता है उसे जन सुराज चुनाव लड़ाएगा

प्रशांत किशोर ने बिहार के अलग-अलग जिलों से आए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज बिहार के युवाओं की जिद है। जन सुराज उन युवाओं की जिद हैं जो बिहार में बदलाव चाहते हैं। जन सुराज हम सब का संकल्प है। मैं आज आप सब को बताने आया हूं कि जन सुराज व्यवस्था भी है, जिसके तहत गरीब से गरीब का बच्चा भी अगर चुनाव लड़ना चाहे तो उन्हें कोई दिक्कत न हो। बिहार का ऐसा युवा जो बिहार में रह रहे समाज के लिए कुछ करना चाहता है उसे हर तरीके का संसाधन जन सुराज मुहैया करवायेगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं आज हर युवा को बताना चाहता हूं कि आपको चुनाव लड़ने के लिए पैसे की चिंता करने की जरूरत नहीं है आपको हर तरीके का मदद जन सुराज करवाएगा। बैठक मौजूद युवाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शैक्षणिक योग्यता को जन सुराज में नेतृत्व करने का आधार बनाया जाना चाहिए। इस पर पीके ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार के युवा 10वीं फेल लोगों के नेतृत्व में काम नहीं करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े : प्रशांत ने किया बड़ा वादा, कहा- 2 साल के भीतर दूर करेंगे आपकी गरीबी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...