प्रशांत ने किया बड़ा वादा, कहा- 2 साल के भीतर दूर करेंगे आपकी गरीबी

पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर मधेपुरा में पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा के दौरान तेज बारिश में भी हजारों लोग प्रशांत किशोर को सुनने-मिलने के लिए आ रहे हैं। इसी बीच एक आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं आपका मेरे प्रति यह प्यार का कर्ज कभी नहीं चुका पाऊंगा। आप जो आज बारिश में भीग रहे हैं, उसे विकास में बदलकर आने वाले दो बरस में आपकी गरीबी को समाप्त कर दिया जाएगा। आप प्रशांत किशोर पर भरोसा रखें आपका आज बारिश में इस तरह से भीगना बेकार नहीं जाएगा। जन सुराज की सरकार बनने के बाद, आप देखेंगे कि आपके बच्चे, जो रोजगार के लिए बाहर गए हैं, उन्हें वापस लाकर इसी बिहार में नौकरी दी जाएगी। मैं आपसे वोट नहीं मांगने आया हूं, बस यह समझाने आया हूं कि इस बार अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट कीजिएगा।

यह भी पढ़े : ‘नीतीश ने झटका दिया तो जनता को याद कर रहे हैं तेजस्वी’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...

Shravani Mela 2026: ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को मिला 4 दिन...

Shravani Mela 2026, देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल समापन के बाद मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राहत दी गई...