चलती Bus में लगी आग, सवार यात्रियों…

किशनगंज: किशनगंज में चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बस में सवार लोगों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। घटना किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 27 खगड़ा के निकट की है। बस में आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन बस धू धू कर जल गई। आग लगने के बाद बस के चालक और कंडक्टर सहित अन्य कर्मी बस छोड़ कर फरार हो गए।

यात्रियों ने बताया कि बस सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही थी तभी किशनगंज के खगड़ा के समीप पहुंचने पर बस से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद यात्रियों ने किसी तरह बस से कूद कर अपनी जान बचाई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। यात्रियों ने बताया कि बस में रखा सभी यात्रियों का सारा सामान जल कर राख हो गया।

यह भी पढ़ें-  2 Bike की टक्कर में चार कांवरियों की मौत

https://youtube.com/22scope

किशनगंज से कौशल विश्वास की रिपोर्ट

Bus Bus

Bus

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...