बरही की घटना पर सांसद मनीष जायसवाल ने दिखाई संवेदनशीलता, घायलों की मदद के लिए रंजन चौधरी को भेजा अस्पताल

हजारीबाग. मंगलवार को बरही रियाडा कंपनी परिसर में संचालित पवन पुत्रा प्लांट की चिमनी में ब्लास्ट से आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गये। इसमें गंभीर रूप से झुलसे हुए 8 मरीजों को हजारीबाग भेजा गया। इसमें 5 को अत्यंत गंभीर अवस्था में हजारीबाग के आरोग्यम हॉस्पिटल से बेहतर इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं आरोग्यम हॉस्पिटल में एक की मौत की पुष्टि की गई और एक घायल को यहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। एक घायल इलाज के लिए बरही से देर से हजारीबाग के लिए निकला है। बाकी घटनास्थल पर बॉयलर में कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बरही की घटना पर सांसद मनीष जायसवाल गंभीर

घटना की जानकारी पाते ही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल घायलों की मदद के लिए अपने सहकर्मी रंजन चौधरी को अस्पताल भेजा। रंजन चौधरी तत्काल आरोग्यम हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों को हरसंभव मदद में जुटे। इस घटना पर बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव और हजारीबाग के प्रसिद्ध समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने संवेदनशीलता दिखाई और वे भी घायलों की मदद में अस्पताल पहुंचे।

वहीं सांसद मनीष जायसवाल ने इस घटना पर संवेदना जताते हुए इसे अत्यंत ही पीड़ादायक बताया। उन्होंने संबंधित कंपनी से मानवता के नाते घायलों के समुचित इलाज और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही हजारीबाग जिला प्रशासन और राज्य सरकर से आग्रह किया है कि ऐसी कंपनियों में सुरक्षा मानकों की यथोचित जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में घायलों के हर संभव इलाज और मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में घायलों और मृतक मजदूरों के परिवार को हरसंभव सहायता के लिए मैं उनके साथ खड़ा हूं।

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign: बिहार में निवेशकों को ठगी से...

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign, पटना: बिहार में लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करने और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए...

Daltonganj Jaipur Weekly Train: डालटनगंज से जयपुर के लिए शुरू होगी...

Daltonganj Jaipur Weekly Train, पलामू: झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। संतरागाछी–खातीपुरा...

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...