Gaya में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप तो पति ने कहा…

गया: गया में एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना गया के डेल्हा थाना की क्षेत्र की है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डेल्हा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका की पहचान कीर्ति कुमारी के रूप में की गई।

विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने परिवार के लोगों पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है जबकि पति ने कहा कि सब कुछ ठीक था फिर अचानक उसने यह कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा। पति ने बताया कि 6 महीने पहले हमारी शादी हुई थी। घर परिवार में सब कुछ ठीक ठाक था। बीते 31 जुलाई को हमने एक नई फैक्ट्री का भी उद्घाटन किया था जिसमें दोनों ने साथ में पूजा की थी। दो दिन पहले हमलोग मेला घूमने भी गए थे। उन्होंने बताया कि मृतिका पिछले दो दिनों से किसी बात को लेकर परेशान थी, पूछने पर भी नहीं बताया था।

बीती रात काम से वापस लौट कर जब घर आए तो वह कमरा का दरवाजा बंद कर सो गई, तो मैं दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह उसके नहीं जगने पर दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई तब खिड़की से झांक कर देखने पर देखा कि वह फंदे से लटकी हुई है। वहीं मामले में डेल्हा थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है, फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतिका के ससुराल या मायके वालों की तरफ से प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  31 अगस्त को RJD करेगी भारत बंद, RJD MLA ने गया में आक्रोश मार्च के दौरान किया एलान

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Gaya

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp: 96 हजार से ज्यादा काम, ₹4,628 करोड़...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp, पटना: सरकारी परिसंपत्तियों की स्थिति बेहतर करने और आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल...