शुभम को बनाया गया HAM का युवा प्रदेश अध्यक्ष

पटना: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर (HAM) ने युवा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर शुभम कुमार को मनोनित किया है। शुभम कुमार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री वर्तमान टेकरी विधायक डॉ अनिल और युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो कमाल परवेज ने संयुक्त रूप से मनोनयन पत्र दिया। इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार ने कहा कि पार्टी में युवाओं की भूमिका अहम होती है।

युवाओं के कंधो पर ही पार्टी की ज्यादा जिमदारी होती है। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा हैं और वे एक कुशल नेतृत्वकर्ता भी हैं, जिससे युवाओं में उनकी लोकप्रियता बढ़ते जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने भी शुभम को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी।

युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो कमाल परवेज ने कहा कि भारत युवाओं का सबसे बड़ा देश है। हमारे पार्टी में युवाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष हो या प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा बहुत ही तरजीह दी जाती है। जिससे हमारे पार्टी में युवाओं का विश्वास बढ़ते जा रहा है। आने वाले दिन में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) पूरे भारत में युवाओं की पार्टी बन जाएगी।

मो कमाल परवेज ने कहा कि पूरे बिहार में युवा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से कुछ दिन में रथ निकाल कर पार्टी की विचारधारा, संरक्षक के मुख्यमंत्री के अल्प कार्य में किए गए कार्य को गांव-गांव तक पहुंचाएगी। अक्टूबर में युवा समेलन और युवा के राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक की जाएगी। नव मनोनित युवा प्रदेश अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि हमारे ऊपर पार्टी ने जो विश्वास कर जिम्मेदारी दी है उसपर मैं शत प्रतिशत खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा।

मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति मैं सदैव कृतज्ञ रहूंगा कि हमे इस काबिल समझे। इस अवसर पर पार्टी के मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह, पंकज मालाकार, एजाज अहमद, रविंद्र प्रसाद बाबा, मनोज सिन्हा, सुजय बाबा, महाराजा खान, नीरज सिंह, पन्ना जी, अमन कुमार, आदित्य कुमार, संतोष श्रीवास्तव, विश्वनाथ यादव, बिक्की कुमार आदि लोग उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह ने दी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      Illegal Mining की सूचना देने पर मिलेगा इनाम, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

HAM HAM HAM

HAM

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...