Bangladesh Live: तख्तापलट और अंतरिम सरकार बनने के बाद शेख हसीना के 29 करीबियों की हत्या, विशेष विमान से स्वदेश लौटे 200 से अधिक भारतीय

डिजीटल डेस्क : Bangladesh Liveतख्तापलट के बाद बांग्लादेश में शेख हसीना के 29 करीबियों की हत्या, अभिनेता भी मारे गए, विशेष विमान से भारत लौटे 200 से अधिक भारतीय। बांग्लादेश में तख्तापलट और नई अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के चुन लिए जाने के बाद भी वहां बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है और प्रदर्शनकारियों के गुस्सा हिंसा के तांडव के रूप में लगातार सामने आ रहा है। भारत में अल्पकालिक शरण पाने वाली पूर्व पीएम शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के 29 से ज्यादा नेताओं के शव मिले हैं। उनकी प्रदर्शनकारियों ने हत्या कर दी है। अभिनेता शांतो खान और उनके पिता की हत्या कर दी गई है। वह शापला मीडिया के मालिक हैं। दोनों लोगों की उपद्रवियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस बीच ढाका एयरपोर्ट पर बुनियादी ढांचे की चुनौतियों के बावजूद अल्प सूचना पर एयर इंडिया ने एक विशेष चार्टर उड़ान संचालित की। यह ढाका से दिल्ली के लिए 199 यात्रियों और 6 बच्चों को लेकर आज सुबह दिल्ली पहुंचा।

हिन्दू परिवारों पर हमले जारी, गायक राहुल आनंद के घर हमला, तमाम थाने हुए वीरान

इस बीच मिली ताजा सूचना के मुताबिक, बांग्लादेश में हिन्दू परिवारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। हिन्दुओं के घरों को जलाया जा रहा है। कट्टरपंथी हिन्दुओं पर टारगेडेट हमले प्रदर्शनकारियों की ओर से जारी है। जेसोर जिले के साहपुर में कट्टरपंथियों ने हिन्दुओं के घरों में लूटपाट की और फिर घरों को तोड़फोड़ दिया। हुड़दंगियों ने साहपुर में हिन्दुओं के दर्जनों घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और हिन्दुओं के साथ मारपीट की। बांग्लादेश के ढाका में कट्टरपंथियों ने प्रख्यात बांग्लादेशी गायक राहुल आनंद के 140 साल पुराने घर पर हमला किया। राहुल हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। मिली जानकारी के मुताबिक,  राहुल आनंद के 3000 से ज्यादा संगीत वाद्ययंत्र जलाकर राख कर दिए गए। घर का फर्नीचर लूट लिया गया और घर भी तहस-नहस हो गया जबकि राहत की बात यह है कि उनका परिवार किसी तरह बच गया है। बांग्लादेश में अभूतपूर्व उथल-पुथल के बीच पुलिस स्टेशन वीरान हो गए हैं।  देश के ज्यादातर पुलिस स्टेशनों में इस समय कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है। इनमें राजधानी ढाका भी शामिल है । वे सभी सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। कई लोग निजी सुरक्षा के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में अपदस्थ अवामी लीग सरकार के करीबी उच्च पदस्थ अधिकारी छिप गए हैं। ढाका में हिंदू समुदाय के दो नेताओं ने बताया कि हिंदुओं के कई मंदिरों, घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। महिलाओं पर हमला किया गया। हसीना के देश से भागने के बाद हुई हिंसा में अवामी लीग पार्टी से जुड़े दो हिंदू नेताओं की मौत हो गई।

बांग्लादेश में जारी हिंसा पर अमेरिका और  नीदरलैंड ने जताई चिंता

अमेरिका ने बांग्लादेश में जारी हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की है और कहा है कि नई सरकार के लिए ऐसे सभी मामलों की विश्वसनीय जांच करना और पीड़ितों को न्याय प्रदान करना महत्वपूर्ण होगा। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हम बांग्लादेश में जारी हिंसा की रिपोर्टों से बहुत चिंतित हैं, जिसमें धार्मिक या राजनीतिक समूहों के सदस्यों पर निर्देशित हिंसा भी शामिल है। अमेरिकी विदेश प्रवक्ता ने कहा कि हम पुलिस और कानून प्रवर्तन के खिलाफ हिंसा की रिपोर्टों के बारे में भी समान रूप से चिंतित हैं। इस बीच बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा अब यूरोप तक पहुंच गया है। नीदरलैंड के राजनेता गीर्ट वाइल्डर्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुए हिंसा की निंदा की। उन्होंने इसे भयानक बताया और हिंसा को जल्द समाप्त करने का भी आह्वान किया। है। गीर्ट वाइल्डर्स नीदरलैंड्स के नेता हैं, जिन्होंने दक्षिणपंथ दल- पार्टी फॉर फ्रीडम की 2006 में स्थापना की और इसका नेतृत्व कर रहे हैं। बांग्लादेश में हिंसा को लेकर उन्होंने कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा भयावह है। उन्हें मारा जा रहा है और इस्लामिक भीड़ उनके घरों को जला रहे हैं। इसे तुरंत खत्म करना चाहिए।”

बांबा रामदेव ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद कराने की मांग की, कांग्रेस ने भी जताई चिंता

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा पर योग गुरू बाबा रामदेव ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा,”बांग्लादेश में हिंदुओं पर किसी भी तरह की क्रूरता या अत्याचार नहीं होना चाहिए, चाहे वो वहां व्यापार करने वाले हिंदू हों या वहां के हिंदू मंदिर हों या वहां रहने वाले भारतीय हों। इसके लिए पूरे देश को एकजुट होना होगा। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि पहली बार पूरा विपक्ष सरकार के साथ है और यही भारत की नीति होनी चाहिए। वरना जिस तरह से इस्लामिक कट्टरपंथ दुनिया भर में फैल रहा है और जिस तरह से भारत के पड़ोस में दस्तक दे चुका है, वह देश के लिए खतरनाक हो सकता है। यह एकता आने वाले समय में भी बनी रहनी चाहिए। जो लोग आरक्षण, जाति, धार्मिक कट्टरता के नाम पर देश को बांटना चाहते हैं – यह ठीक नहीं है। इसलिए भारत की राजनीति मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए। इस बीच बांग्लादेश के हालात पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कल हमने बांग्लादेश में रह रहे भारतीय छात्रों और अल्पसंख्यकों के बारे में चिंता जताई थी।  सरकार कह रही है कि वे इस पर विचार कर रहे हैं और हम भारत सरकार की कार्रवाई पर भी बारीकी से नजर रख रहे हैं।

ढाका से एयर इंडिया के विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचे भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी।
ढाका से एयर इंडिया के विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचे भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी।

बांग्लादेश में अभी फंसे हैं भारतीय उच्चायोग के 30 कर्मचारी , सीमा पर अलर्ट जारी

बांग्लादेश में फंसे भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों को एअर इंडिया के विशेष विमान से भारत लाया गया है। भारतीय उच्चायोग के 190 कर्मचारी बांग्लादेश से भारत लौट चुके हैं जबिक 30 कर्मचारी अभी भी ढाका में मौजूद हैं। एयर इंडिया बुधवार को दिल्ली से ढाका के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी और बांग्लादेश की राजधानी से लोगों को वापस लाने के लिए एक विशेष उड़ान भी संचालित करने की संभावना है। ढाका से एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुंची है। बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा और मेघालय के राज्यों से लगे सीमा पर बीएसएफ की ओर उच्च स्तरीय सतर्कतामूल कदम उठाए गए हैं और पैदल लौट रहे भारतीयों तुरंत सकुशल स्वदेश में गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

नोबेल से सम्मानित मोहम्मद यूनूस बांग्लादेशअंतरिम सरकार के पीएम बने, होंगे आम चुनाव

वर्तमान समय में बांग्लादेश में सियासी उथल-पुथल के बाद मंगलवार को बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद पर नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस की नियुक्ति हो गई। राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन ने छात्र आंदोलन के समन्वयक मंडल के 13 सदस्यों से वार्ता के बाद यूनुस की नियुक्ति की घोषणा की। इस वार्ता में तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल थे। इससे पहले राष्ट्रपति ने देश की संसद (जातीय संसद) को भंग कर दिया जिससे अब नए आम चुनाव के लिए रास्ता साफ हो गया है। नवनियुक्त प्रधानमंत्री यूनुस ने हसीना सरकार को हटाए जाने का स्वागत किया है। कहा है कि यह बांग्लादेश के लिए दूसरी आजादी की तरह है। ग्रामीण बैंक के जरिये गरीबी दूर करने के प्रयास के लिए यूनुस को 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। 2009 में शेख हसीना के सत्ता में आने के बाद यूनुस के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज किए गए थे। बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि देश में अंतरिम सरकार का नेता नोबल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को चुना गया है। नई सरकार के गठन तक मोहम्मद यूनुस सरकार का नेतृत्व करेंगे। मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में गरीबों के बैंकर के रूप में पहचाने जाने जाते हैं।

Saffrn

Trending News

राज्य में 21 नए पालना घर होंगे स्थापित, वर्तमान में 79...

पटना : राज्य में कामकाजी महिलाओं के छह माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों की देखभाल और संरक्षण के लिए 79 पालना...

मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में 9 आपदा पीड़ित परिवारों को...

पटना : ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के नूरसराय...

गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्राया बेगूसराय, ड्राइवर घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में आपसी विवाद ने उस...

राबड़ी आवास पर परिवार व नेताओं के साथ लालू यादव ने...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई बड़े नेताओं...

श्मशान शेड निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का...

मांडू: मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत अंतर्गत केंदया गोसाई गांव में निर्माणाधीन श्मशान शेड को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img