Advertisment

सिपाही भर्ती परीक्षा : फर्जी आंसर शीट के साथ 10 गिरफ्तार

खगड़िया : खगड़िया जिला के परबत्ता बाजार के एक मैरिज हॉल में कैंडिडेट्स को रखा था। सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड समेत 10 लोगों को पुलिस गिरफ्तार किया है। बिहार में आज 38 जिले में 545 सेंटर्स पर बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा ली जा रही है। करीब 18 लाख कैंडिडेट इस परीक्षा में शामिल हों रहे हैं। परीक्षा सात अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगी। परीक्षा से पहले खगड़िया जिला के परबत्ता में फर्जी आंसर शीट और प्रश्न पत्र मिले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगवलवार की देर रात परबत्ता थाना पुलिस ने छापेमारी कर साॅल्वर गैंग के मास्टरमाइंड सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि परबत्ता पुलिस को सुत्रों द्वारा जानकारी मिली थी कि मंगलवार देर रात साल्वर गैंग ने 90 कैंडिडेट को एक मैरिज हॉल में इकट्ठा कर ओएमआर शीट पर प्रश्न सॉल्व करवा रहा है। वहीं मास्टरमाइंड परबत्ता प्रखंड के नयागांव का रहने वाला है। आरोपी दिवाकर कुमार और प्रिंस कुमार ने परीक्षार्थी से 70 हजार रुपए लिए थे। सभी कैंडिडेट को प्रश्न पत्र देने की बात कही गई थी।

यह भी पढ़े : केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा : आज से लिखित Exam शुरू

बहरहाल, परबत्ता पुलिस ने मैरिज हॉल से पकड़े गए सभी परीक्षार्थियों का सत्यापन कर परीक्षा में शामिल होने के लिए छोड़ दिया है। इधर, परबत्ता थाना पुलिस मामले की जांच में छुट्टी हुई है। इतना ही नहीं वहीं खगड़िया के एसपी चंदन कुमार कुशवाहा द्वारा भी तहकीकात की जा रही है। परबत्ता पुलिस मौके पर से परीक्षा से जुड़े फर्जी ओएमआर शीट सहित कई प्रश्न पत्र भी बरामद किया है। अंततः बताते चलें कि खबर संकलन तक परबत्ता थाना पुलिस गिरफ्तार किए गए साल्वर गैंग के आरोपी से पुछताछ तक मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...