Advertisment

Gaya में लूट मामले के 3 आरोपी को पुलिस ने दबोचा

गया: गया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट मामले के तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद किया है। मामले में बोधगया के डीएसपी सौरव जायसवाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते 18 जून को मंटू कुमार नामक एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया था कि गया रेलवे स्टेशन से अपने घर गांव मुसरसबदा लौट रहे थे तभी बोधगया के बकरौर गांव के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लिया था।

मामले की जानकारी के बाद एसएसपी ने एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित की। गठित टीम ने मामले की जांच करते हुए दो आरोपी को गया से और एक को औरंगाबाद के एक होटल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटकांड में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। वहीं अभी लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद नहीं हो सकी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Bihar Police भर्ती परीक्षा देने जा रही एक परीक्षार्थी की सड़क दुर्घटना में मौत

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya

Gaya

Highlights

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...

Jharkhand Digital Health Mission: अब अस्पताल की रिपोर्ट के लिए नहीं...

Jharkhand Digital Health Mission: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन और आर्टिफिशियल...