Jamshedpur में सीएम हेमंत का बड़ा ऐलान, चुनाव जीतने के बाद प्रत्येक घर में एक-एक लाख रुपए देंगे…

Jamshedpur : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज स्वर्गीय निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देने के लिए जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उलियान स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद हम प्रत्येक घर में एक-एक लाख रुपए देने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : बरकट्ठा के इस इलाके में फैली अज्ञात बीमारी, 500 लोग गंभीर… 

उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं से संपन्न राज्य है, लेकिन यहां से खनिज लेने के बाद उसकी राशि हमें नहीं दी जाती थी। काफी लड़ाई लड़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि अब राज्य सरकार भी अपनी खनिज संपदा के लिए पैसा वसूल कर सकेगी। हमारे लिए समय बहुत कम है और बहुत सारे काम वर्षों से लंबित पड़े हैं।

Jamshedpur : 5000 से अधिक सिपाही की बहाली शुरू होगी

राज्य में कर्मचारियों का प्रमोशन और पेंशन की योजना बहाल करना है। पुलिस बहाली करनी है। 15- 20 दिनों के अंदर 5000 से अधिक सिपाही की बहाली शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही युवाओं को गुरुजी क्रेडिट कार्ड के तहत पढ़ने के लिए पैसे मिलेंगे। कन्या के जन्म से लेकर मृत्यु तक हम विभिन्न योजना के माध्यम से पैसा दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bangladeshi infiltration cases : हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को लगाई फटकार… 

उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार अच्छा काम कर रही थी, उस समय हमारे सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही थी। हमें षड्यंत्र के तहत जेल में भेजा गया, ताकि हमारी सरकार टूट जाए, गिर जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि जल्द से जल्द विधानसभा का चुनाव कर दिया जाए, ताकि किसी प्रकार हमारी इंडिया गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंके।

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...