Jamshedpur : अगर केन्द्र सरकार बकाया दे तो हर परिवार को 3-3 लाख रुपए देंगे-सीएम हेमंत सोरेन

Jamshedpur : आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मानगो डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नए भवन और ओपीडी का उद्घाटन किया। यह भवन 375 करोड़ की लागत से 71,500 स्क्वायर फीट में बनाया गया है और इसमें 751 बेड का 7 मंजिला अस्पताल बना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 100 बेड के आईसीयू का शिलान्यास भी किया। इसके बाद यह बेड की कुल संख्या 851 हो जाएगी।

उन्होंने इस अवसर पर बहुउद्देशीय भवन, जिसकी लागत लगभग 10 करोड़ रुपए रहेगी, साथ ही एक पुस्तकालय भवन, जिसकी लागत 13 करोड रुपए रहेगी, उसका भी रिमोट दबाकर शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मंत्री रामदास सोरेन सहित जिले के सभी विधायक एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Jamshedpur : हमारी सरकार ने गरीब मजदूरों को रेल और हवाई जहाज से वापस लाया

बाद में मुख्यमंत्री बालिगुमा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है।
हमारी सरकार बनने के बाद ही वैश्विक बीमारी कोरोना का प्रकोप पूरी दुनिया में फैल गया। लॉक डाउन के कारण 2 साल तक किसी भी तरह का कुछ विकास का कार्य नहीं हो सका, लेकिन हमारी सरकार ने गरीब मजदूरों को रेल हवाई जहाज बस आदि से लाकर उनके घरों तक छोड़ने का काम किया।

उन्होंने कहा की महामारी का सबसे ज्यादा प्रभाव गरीब, पिछड़ा, मजदूर पर पड़ता है। यहां ना अस्पताल है, ना डॉक्टर है, ना दवा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने नए-नए अस्पताल को बनाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि झारखंड ने पूरे देश को बचाने का कार्य किया है। पूरे देश में ऑक्सीजन खत्म हो गया, तो जमशेदपुर और बोकारो सहित अन्य शहरों से पूरे देश भर में ऑक्सीजन की सप्लाई की गई।

हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड की खनिज संपदा से पूरा देश जगमगा रहा है, लेकिन यहां के लोग के पास तन ढकने के लिए कपड़ा नहीं है, रोजगार नहीं है, इसलिए हमने ऐसा कानून बनाया है कि जो भी यहां उद्योग लगाएगा, उसे यहां के स्थानीय निवासियों को 75% नौकरी देनी होगी।

बकाया मिलने पर हर परिवार को तीन-तीन लाख रुपए देंगे

उन्होंने कहा कि हमने 1932 का नियोजन नीति बनाया, जिसे संवैधानिक घोषित कर दिया गया। हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के कोयले का 1,36000 करोड़ रुपए का पैसा हमें अब तक नहीं मिला है। अगर यह पैसा एक मुफ्त में मिल जाए, तो हर परिवार को तीन-तीन लाख रुपए बैंक खाता में जाएंगे।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी का जन धन खाता खुलवा दिया गया, लेकिन किसी के खाते में 15 – 15 लाख रुपए नहीं आए। उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के खुल जाने से अब यहां के निवासियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां तक की रांची भी नहीं जाएंगे। कोल्हान के लोगों को अब कहीं नहीं, यहीं पर इलाज हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि रांची में मात्र 2 साल में पहला फ्लाईओवर बन कर तैयार हो गया। जिसका उद्घाटन हमने कल किया है।
अभी जमशेदपुर के मानगो एवं पारडीह में भी फ्लावर ओवर का निर्माण कार्य जोर से चल रहा है। जिसका लाभ यहां के स्थानीय लोगों को मिलेगा।

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...