हथियार के बल Finance कर्मी से 2 लाख रूपये की लूट, पुलिस जुटी जांच में…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में फाइनेंस कर्मी से हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर 2 लाख रूपये लूट लिया। घटना पूरी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बलान चौक के समीप की है। पीड़ित फाइनेंस कर्मी की पहचान शैलेश राम हैं। घटना की सूचना पर मौके पर हड़कंप मच गई वहीं मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

पीड़ित फाइनेंस कर्मी शैलेश राम ने बताया कि वह ढाका और शिकारगंज से कलेक्शन कर लौट रहे थे तभी बलान चौक के समीप दो हथियार बंद बदमाशों ने हथियार के बल पर रुकवाया और हथियार के बल पर बाइक की डिक्की में रखा 2 लाख 17 हजार रूपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि दोनों अपराधी ढाका की तरफ से आये थे और वापस उसी तरफ भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर मामले की सूचना दी।

डायल 112 की टीम ने पीड़ित से घटना की जानकारी मिलने की अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा भी किया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। मामले में पुलिस ने घोड़ासहन थाना में मामल दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शंभू मांझी ने बताया कि लूटपाट की सूचना मिली है, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Marine Drive पर दुकानदारों ने नहीं दी रंगदारी तो की मारपीट, वार्ड पार्षद समेत…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Finance Finance Finance

Finance

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर...

जमुई : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री...

कुरकुरे बांटने को लेकर बच्चों में विवाद, ईंट भट्ठे पर एक...

नवादा : नवादा जिले के नेहालुचक गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कुरकुरे बांटने को लेकर बच्चों...

मोतिहारी पुलिस लाइन में 531 प्रशिक्षु सिपाहियों का पासिंग परेड, सुरक्षा...

मोतिहारी : बिहार में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब महिलाएं, पुरुषों के साथ-साथ ट्रांसजेंडर जवान भी लोगों की सुरक्षा और...